Homeदेश - विदेशजमशेदपुर की रंझू झा बनी राष्ट्रीय मातृशक्ति अध्यक्षा एवं रामलखन पंडित बने...

जमशेदपुर की रंझू झा बनी राष्ट्रीय मातृशक्ति अध्यक्षा एवं रामलखन पंडित बने गोड्डा के जिला अध्यक्ष

महज एक माह में कई राज्य में संगठन से जुड़ चुके है लोग

पाकुड़ संवाददाता : भारत सरकार से अधिकृत राष्ट्रीय संगठन रामभक्त सेवा दल लगातार जमीनी मुद्दों के साथ साथ अपने विंग का विस्तार भी कर रही है। महज एक माह के अंदर संगठन ने राष्ट्रीय कमिटी के साथ साथ झारखंड, बिहार, दिल्ली के साथ साथ कई प्रदेश में गठन सफलतापूर्वक कर लिया। आये दिन संगठन में लोग तेजी से जुड़ रहे है। वही अंग्रेजी के नव वर्ष में गुरुवार को झारखंड के पूर्वी सिंघभूम की रहने वाली सनातनी रंझू झा को मातृशक्ति विंग का राष्ट्रीय अध्यक्षा एवं रामलखन पंडित को गोड्डा जिला अध्यक्ष के रूप में मनोनीत करते हुए संगठन के द्वारा जिम्मेवारी दी गई। मौके पर उपस्थित संगठन के कोर कमिटी के सदस्यों ने कहा कि इसी माह 22 जनवरी को श्री राम के पुनः अयोध्या आगमन को लेकर भव्य कार्यक्रम आयोजन पर विचार कर रही है। जिसकी घोषणा जल्द संगठन के द्वारा की जायेगी। वही जिम्मेवारी मिलने पर रंझू झा ने बताई की वे पूरी लगन के साथ कार्य करेगी तथा महिलाओ को जोड़ते हुए हिन्दू राष्ट्र पर विशेष अभियान भी चलायेगी ताकि सरकार का ध्यान आकर्षित किया जा सके। साथ ही शुभकामनाएं देते हुए मौके पर कई सनातनी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular