Homeप्रदेशझारखण्डइंडिया गठबंधन प्रत्याशी निशात आलम के पक्ष में यूथ कांग्रेस ने ग्रामीण...

इंडिया गठबंधन प्रत्याशी निशात आलम के पक्ष में यूथ कांग्रेस ने ग्रामीण क्षेत्र में चलाया जनसंपर्क अभियान

Date: 10 Nov 2024 Time: 5:51 PM

पाकुड़ संवाददाता: झारखंड कांग्रेस प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी तनवीर आलम के निर्देश पर पाकुड़ यूथ कांग्रेस विधानसभा महासचिव आबुतालाहा एवं महिला मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष ने शनिवार को सदर प्रखंड अंतर्गत पंचायत पोचाथोल, बड़ा महलन, तथा खोटापारा में घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए इंडिया गठबंधन कांग्रेस प्रत्याशी निशात आलम को हाथ छाप पर वोट देकर भारी मतों से विजय बनाने का अपील की साथ ही ग्रामीणों को गठबंधन सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए कहा बिजली बिल माफी योजना,200 यूनिट फ्री बिजली,सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना,50 वर्ष की महिलाओं को पेंशन योजना ,मैया सम्मान योजना जिसकी राशि 1000 से बढ़ाकर 2500 दिसंबर माह से दी जाएगी कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से सहमति जताई और कहा कि वे हाथ छाप के साथ हैं और हाथ छाप में ही वोट डालेंगे। इस अभियान में आबुओबाईदा, आजमाल शेख,आकमाल शेख, पंचायत समिति पातरस मरांडी , साहब टुडू, पलटन हसदा, बाबूजी हसदा, जलपाईमेरी मरांडी, पानसुरी मुर्मू, चीता मुर्मू, होपनमाय मरांडी, अनुश्री माई मारंडी, बालाई सौरेन,आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular