Homeप्रदेशझारखण्डकांग्रेस जिला अध्यक्ष ने किया सोनाजोड़ी हस्पताल का निरीक्षण

कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने किया सोनाजोड़ी हस्पताल का निरीक्षण

पाकुड़ : सोमवार को कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार अचानक सोनाजोड़ी हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। दरअसल कांग्रेस महासचिव मोनिता कुमारी के पति संतु चौधरी को रविवार शाम 6:00 बजे अपने ही घर के सामने सांप ने काट लिया था जो हॉस्पिटल में एडमिट था और खतरे से बाहर हैं। श्री कुमार सरकार सोनाजोड़ी संतु चौधरी को देखने पहुंचे, उसी समय हॉस्पिटल का निरीक्षण करते हुए देखा कि ओ पी डी के पास बैठे हुए बहुत सारा मरीज का पंखा बंद है, नहीं चल रहा था। श्री कुमार सरकार ने तुरंत जिले के सिविल सर्जन को फोन कर सारी जानकारी दी । उसके बाद जेनरेटर स्टार्ट किया गया। जिला अध्यक्ष ने जनरेटर ऑपरेटर समूह मुर्मू को पूछताछ किया तो पता चला कि जब तक सी एस का फोन नहीं आता तब तक हम अपने मन से जैनरेटर को नहीं चला सकते। श्री कुमार सरकार ने बताया कि यह एक गंभीर समस्या है जिसे उपायुक्त मनीष कुमार के पास रखने का बात कही। मौके पर जिला सोशल मीडिया चेयरमैन पियारूल इस्लाम, युवा जिला अध्यक्ष बिलाल शेख, प्रखंड 20 सूत्री सदस्य डॉक्टर जोहारूल इस्लाम मौके पर उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular