Homeप्रदेशझारखण्डजन्म दिवस पर याद किए गए गुरु नानक देव, बिरसा मुंडा एवं...

जन्म दिवस पर याद किए गए गुरु नानक देव, बिरसा मुंडा एवं डी ए वी के जनक एन डी ग्रोवर

पाकुड़ संवाददाता: शुक्रवार मानवता के पुंज गुरुनानक देव की जयंती डी ए वी विद्यालय में धूमधाम से मनाई गई। विद्यालय के सभा भवन में प्राचार्य डॉ विश्वदीप चक्रवर्ती, वरिष्ठ स्नातकोत्तर शिक्षक संजीव कुमार मिश्रा एवं अन्य शिक्षक गणों ने गुरु नानक देव के तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया। वहीं विद्यालय के बच्चों द्वारा विद्यालय से गुरुद्वारा तक के लिए एक शांति मार्च का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ विश्वदीप चक्रवर्ती ने बताया कि गुरु नानक देव का आविर्भाव उस समय हुआ जब समाज बुरी तरह से विखंडित हो चुका था। उस समय गुरु नानक देव एक दिव्य ज्योति की तरह अवतरित हुए और समाज को एक नई दिशा दिखाई। वहीं दूसरी ओर धरती आबा बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती भी बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। प्राचार्य एवं अन्य शिक्षकों ने बिरसा मुंडा के तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया। इस अवसर पर बच्चों को बताया गया कि आज के दिन को राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। झारखंड के लाल एवं माटी वीर को डी ए वी परिवार शत शत नमन करता है।डी ए वी के जनक कहे जाने वाले महात्मा नारायण दास ग्रोवर की जयंती को विद्यालय परिवार द्वारा बहुत धार्मिक तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा विद्यालय परिसर में एक वैदिक हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिक्षकों द्वारा एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया जिसमें महात्मा नारायण दास ग्रोवर जी के तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। प्राचार्य डॉ विश्वदीप चक्रवर्ती ने जानकारी दी कि एन डी ग्रोवर साहेब ने ज्ञान के प्रचार के लिए संपूर्ण उत्तर भारत में सैकड़ों डी ए वी विद्यालय एवं कॉलेजों की आधारशिला रखी जिससे आज लाखों बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस महान शख्स के याद में झारखंड के खूंटी में एक डी ए वी नेत्र चिकित्सालय खोला गया है जहां गरीबों एवं निसहाय का मुफ्त इलाज होता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular