रांची : बुधवार को स्वतंत्रता सेनानी अमर वीर शहीद शेख भिखारी और टिकैत उमरांव सिंह के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम मे मुख्य रूप से झारखंड सरकार के मंत्री हफ़ीजुल हसन अंसारी जी, झामुमो रांची जिलाध्यक्ष मुस्ताक आलम जी, खिजरी विधायक राजेश कच्छप, रामगढ़ विधायक ममता देवी शामिल हुए। इस अवसर पर रांची जिला से केन्द्रीय सदस्य, जिला के पदाधिकारी, और प्रखंड व पंचायत के पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम धुर्वा शहीद मैदान से श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन कर शुरू हुई। इसके बाद चुट्टुपालु घाटी स्थित शहीद स्थली मे श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया गया। इसके बाद शहादत स्थली चुटूपालू घाटी पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया जाएगा। इसके उपरांत शहीद उमराव सिंह के शहीद स्थली खटंगा, ओरमांझी मे श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया जाएगा।

तत्पश्चात शहीद शेख भिखारी के पैतृक गांव खुदिया- लोटवा मे कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। वही राज्य के मंत्री हफिजुल हसन अंसारी ने कहा आज हम शहीद शेख भिखारी और शहीद टिकैत उमराव सिंह के शहादत दिवस के मौके पर हम सभी उनको श्रंद्धाजलि अर्पित कर नमन करते हैं। जिस तरह उन्होंने ने अंग्रेजों से लड़कर अपनी शहादत दी वो हमारे लिए प्रेरणादायक है। मौके पर झामुमो रांची जिलाध्यक्ष मुस्ताक आलम जी ने कहा हर साल हम 8 जनवरी यहां शहीद स्थली पर उपस्थित होकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन करते हैं। झारखंड वीर शहीदों की धरती है। हमलोग हर किसी ना किसी वीर शहीदों की जयंती और पुण्यतिथि मनाते हैं। और हम गौरवान्वित करते हैं कि हमारा झारखंड से अनेक वीर शहीदों ने राज्य ही नहीं बल्कि देश की लड़ाई मे अपना सर्वस्व न्यौछावर किया। इस कार्यक्रम मे केंद्रीय सदस्य पवन जेडीया, जिला उपाध्यक्ष कलाम आजाद, अश्विनी शर्मा, जिला संगठन सचिव जुल्फीकार खान, रमेश साहू, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अंशु लकड़ा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष फरीद खान, उपाध्यक्ष शमीम मंसूरी, जिला सचिव सुजीत कुजूर, किसान मोर्चा जिला सचिव सज्जाद अंसारी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अशोक मुंडा, संयुक्त सचिव साजिद कौसर, महताब आलम, महावीर विश्वकर्मा, ओरमांझी प्रखंड अध्यक्ष नागेश्वर महतो, सचिव नरेश यादव, कांके प्रखंड अध्यक्ष जावेद अख्तर अंसारी, सचिव नवीन तिर्की, कुदूस अंसारी, हारून रशीद, महताब आलम, जहूर मियां, सबिबुल रहमान, राजेश सिंह, मो अवधेश यादव, जिला मीडिया सदस्य राकेश, नामकुम प्रखंड सचिव मोजाहिद हुसैन, रातु प्रखंड अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मो असलम, सैय्यद फिरोज, अबूतालिब अंसारी, कुलदीपक कुमार, छात्र मोर्चा से गुलफ़्सा शामी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।
