Homeप्रदेशझारखण्डहेमंत सोरेन राजभवन पहुंच सरकार बनाने का दावा पेश किया

हेमंत सोरेन राजभवन पहुंच सरकार बनाने का दावा पेश किया

रांची : झारखंड विधानसभा में प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद रविवार को हेमन्त सोरेन राज भवन पहुंच कर महामहिम राज्यपाल से भेंट कर अपने पद से त्यागपत्र समर्पित किया। राज्यपाल ने उनका त्यागपत्र स्वीकार कर वैकल्पिक व्यवस्था के गठन तक अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहने हेतु कहा। इसके पश्चात झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) एवं भाकपा (माले) के शिष्टमंडल ने राज भवन में हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में झारखंड राज्य में सरकार गठन हेतु निर्वाचित विधायकों का समर्थन पत्र समर्पित किया। राज्यपाल ने हेमन्त सोरेन को झारखंड राज्य का मनोनीत मुख्यमंत्री नियुक्त करते हुए उन्हें सरकार गठन हेतु आमंत्रित किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular