रांची संवाददाता : राज्यभर में रविवार को बादल छाया रहा, वही ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट हो गई, जिससे ठंड का एहसास और कनकनी बढ़ गई है। भारतीय मौसम विभाग, रांची की माने तो सोमवार से अगले तीन से चार दिन तक राज्यभर में घना कोहरा छा सकता है। ठंडी हवाओं के कारण रात में कनकनी और अधिक बढ़ सकती है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के पलामू, गढ़वा, लातेहार और उत्तरी भाग के कुछ हिस्सों को छोड़ कर राज्यभर में कहीं-कहीं हल्के स्तर की बारिश हो सकती है। सोमवार को होने वाली बारिश के बाद मंगलवार से अगले तीन से चार दिन तक राज्य में घना कोहरा छा सकता है। रात के मौसम में कनकनी बढ़ सकती है।