पाकुड़ संवाददाता : पुलिस अधीक्षक को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना क्षेत्र के प्यादापुर बेलडांगा में चल रहे अवैध गांजा व्यापार का हुआ पर्दाफाश, नगर थाना की पुलिस ने दंडाधिकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी अल्फ्रेड मुर्मू के नेतृत्व में छापेमारी कर 726 ग्राम गांजा, नकदी 2920 रुपए , इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन समेत कई अन्य सामग्री जब्त की है। वहीं छापेमारी में बेलडांगा का रहने वाला दुलाल रविदास को मौके से गिरफ्तार किया गया।

मामले की जानकारी पुलिस कप्तान निधि द्विवेदी ने प्रेस वार्ता आयोजित कर दी, उन्होंने बताई कि अवैध कारोबार पर पूरी अंकुश रहेगी और पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चलाएगी। उन्होंने आम नागरिकों से भी अनुरोध करते हुए कही कि किसी भी प्रकार की जानकारी पुलिस को दे, जानकारी देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा।

इस मामले पर नगर थाना में कांड संख्या 203/2025 के तहत मामला दर्ज की गई है। इस विशेष अभियान में नगर थाना प्रभारी प्रयाग दास, पुलिस अवर निरीक्षक राहुल गुप्ता, विनोद कुमार, सहायक अवर निरीक्षक सनातन मांझी, सुशीला माड़ी, हवलदार रिंकु यादव सहित आरक्षी ने भाग लिया।
