Homeक्राइमआरबीआई से बिना मान्यता लिये हो रहे कार्य पर लगेगा रोक, होगी...

आरबीआई से बिना मान्यता लिये हो रहे कार्य पर लगेगा रोक, होगी कार्यवाही

पाकुड़ अपडेट : जिले में चल रहे अनगिनत नन बैंकिंग कंपनियों पर लगेगी प्रशासन की रोक, बुधवार को इस मामले पर जिले के पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने पत्रकारों को बताया कि कई जगहों से शिकायत मिलती रहती है कि गली , मुहल्ले में अनगिनत नन बैंकिंग कंपनियाँ अपना दफ्तर खोलकर कार्य करती है, जो लोगों को बिना कोई माप दंड का लोन देती है और उसके बाद दबाव बनाकर वसूली भी करती है, उन्होंने कहा कि इस मामले पर पुलिस प्रशासन पूरी तरीके से गंभीर है तथा जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि अपने अपने थाना क्षेत्र में सूची तैयार करें ताकि सभी की जांच किया जा सके। उन्होंने आगे बताया कि आरबीआई से मान्यता प्राप्त एवं नियमों का पालन करते हुए संचालित कंपनियां ही कार्य करेगी ताकि जिले के भोले भाले जनता ठगी का शिकार नहीं हो।

RELATED ARTICLES

Most Popular