पाकुड़ संवाददाता : बीते रात्रि को नगर थाना पुलिस के द्वारा गश्ती के दौरान रेलवे स्टेशन से एक नाबालिक का रेस्क्यू किया। छानबीन में पता चला कि नाबालिक लड़की प्रेम प्रसंग के चक्कर में आकर तमिलनाडु जाने की तैयारी में थी ।
मामले को लेकर थाना प्रभारी बबलू कुमार ने बताया कि रात्रि गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि नगर थाना क्षेत्र की एक नाबालिक लड़की प्रेम प्रसंग को लेकर बाहर जाने की तैयारी में है। नाबालिक से पुछताछ पर पता चला कि वो किसी लड़का के साथ तमिलनाडु जाने वाली थी, उसके बाद थाना की महिला पुलिस कर्मी ने नाबालिग को नगर थाना में सुरक्षित रखा गया बुधवार कोसी डब्ल्यू सी को सौंपा गया।
