Homeक्राइममहेशपुर में बंदूक के नोक पर हुई लूटपाट का पुलिस ने किया...

महेशपुर में बंदूक के नोक पर हुई लूटपाट का पुलिस ने किया खुलासा

पाकुड़ अपडेट : जिले के महेशपुर थाना अंतर्गत बीते 16 तारीख को रात्रि करीब आठ बजे महेशपुर सिनेमा हॉल के सामने गली में पिस्टल से सिर पर वार कर वादी अनूप कुमार भगत से तकरीबन तीन लाख चालीस हजार रुपये की लूटपाट का पाकुड़ पुलिस ने खुलासा किया। मामले पर पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने प्रेस वार्ता कर बताया कि घटना के बाद महेशपुर एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था जिसमें मुख्य आरोपी देवघर का रहने वाला मनोरंजन कुमार, पिता दिगम्बर राउत, उम्र 20 वर्ष एवं गिरिडीह जिले का लालू यादव, पिता कीर्तन यादव, उम्र 19 वर्ष को पिस्टल, नगद राशि 268480 रुपये, कांड में इस्तेमाल बाइक, दो मोबाइल एवं एक सफेद गमछा जिसमें खून लगा हुआ था जब्त किया गया।

मामले पर पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता के माध्यम से बताई की विशेष टीम के द्वारा घटना में सम्मिलित अपराध कर्मियों के संबंध में लगातार सूचना संकलित की जा रही थी इसी क्रम में दिनांक 17 तारीख को थाना प्रभारी कथैकुंड द्वारा सूचना प्राप्त हुई की रात में सड़क दुर्घटना के दौरान दो युवक घायल हो गया था जो हस्पताल में इलाजरत है।

उक्त दोनों युवक का हुलिया घटना में सम्मलित अपराधकर्मियों से मिल रहा था, जिसके तुरंत बाद सूचना मिलते ही विशेष दल के सदस्य सशस्त्र बल के साथ अस्पताल पहुंचे एवं पूछताछ करने लगे उस्ताद के दौरान दोनों अपराध कर्मियों द्वारा अपना अपराध स्वीकार किया गया एवं उनके बयान एवं निशान दही के आधार पर कांड में लूट गए राशि तथा प्रयोग किए गए पिस्टल को महेशपुर थाना अंतर्गत डूमर घाटी से जप्त किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular