पाकुड़ अपडेट : बीते बुधवार को पाकुड़ पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति मादक पदार्थ लेकर पाकुड़ की ओर जाने वाला है । सूचना मिलते ही इस संबंध में पुलिस के द्वारा वरीय पदाधिकारी को सूचित किया गया एवं NDPS एक्ट के नियमानुसार छापामारी हेतु सदर अनुमंडल पदाधिकारी को दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त करने हेतु आग्रह किया गया तत्पश्चात दंडाधिकारी के रूप मे अंचल पदाधिकारी अरविंद कुमार बेदिया, पाकुड़ को छापामारी हेतु प्रतिनियुक्त किया गया । वही पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार अंचल पदाधिकारी के नेतृत्व मे छापामारी दल का गठन किया गया । सुचना के अनुसार गठित छापामारी दल द्वारा मालपहाड़ी ओपी अंतर्गत पीपलजोरी मोड़ के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया एवं विधिवत तलाशी के पश्चात उसके पास से मादक पदार्थ (ब्राउन सुगर) वजन करीब 6.46 ग्राम (अनुमानित मूल्य 50-60 हजार) साथ में एक सैमसंग कंपनी का स्मार्ट फोन, एक होंडा मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन संख्या JH16J-5138) बरामद किया गया । एनडीपीएस एक्ट के नियमों का पालन करते हुए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी के समक्ष बरामद मादक पदार्थ (ब्राउन सुगर) एवं अन्य सामानो को विधिवत जब्त किया गया एवं पकड़ाये व्यक्ति जोसीम शेख उम्र 34 वर्ष पिता सरफुल शेख ग्राम पत्थरघट्टा, थाना मालपहाड़ी ओ०पी०, जिला पाकुड़ को अवैध रूप से मादक पदार्थ रखने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया । इस संबंध मे पाकुड़ (मालपहाड़ी ओ०पी०) थाना कांड संख्या 68/2026 दिनांक 01.04.2026 धारा 21(b)/22 (a) एन०डी०पी०एस० एक्ट 1985 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज किया गया। मामले पर पुलिस उपाधीक्षक अजय आर्यन ने प्रेस वार्ता कर बताया कि जोसिम शेख का पहले भी कई आपराधिक इतिहास रह चुका है, जिसमें से मालपहाड़ी ओ0पी0 कांड सं0-177/2025, धारा-20 (b)(ii) A एन०डी०पी०एस० एक्ट, नलहटी थाना कांड सं0-161/2018, धारा 3/4/6 विस्फोटक पदार्थ अधि, नलहटी थाना कांड सं0-362/2022, धारा-399/402 भा0द0वि0, मालपहाड़ी ओ0पी0 कांड सं0-181/2015, धारा-4/5 विस्फोटक पदार्थ अधि0, महेशपुर थाना कांड सं0-64/2024, धारा-379 भा0द0वि0, महेशपुर थाना कांड सं0-66/2024, धारा-414/413/411/379/120(b)/34 भा0द0वि0, महेशपुर थाना कांड सं0-65/2024, धारा-379 भा0द0वि0, महेशपुर थाना कांड सं0-63/2024, धारा-379 भा0द0वि0, महेशपुर थाना कांड सं0-68/2024, धारा-379/411/34 भा0द0वि0छापामारी टीम में शामिल पलिस कर्मी पु०अ०नि० सह ओ०पी० प्रभारी राहुल गुप्ता, मालपहाड़ी ओ०पी०, स०अ०नि० सुभजीत कुमार, मालपहाड़ी ओ०पी०, आरक्षी संख्या 113 प्रकाश रजक, आरक्षी संख्या 231 किशोर कुमार मरांडी दोनों मालपहाड़ी ओ०पी० रिसर्व गार्ड ।
