पाकुड़ अपडेट : सदर प्रखंड स्थित असलम एजुकेशनल सेंटर प्रांगण में पूर्व विधायक अकील अख्तर की AIMIM की ओर से दवात ए इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक के पुत्र आफिफ आमसल मौजूद थे। इस अवसर पर क्षेत्र के रोजेदारों और गणमान्य व्यक्तियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

इफ्तार के दौरान सभी रोजेदारों ने एक साथ रोजा खोला और देश की अमन-चैन, तरक्की एवं सलामती के लिए दुआएं कीं। कार्यक्रम में आपसी भाईचारा और सौहार्द का संदेश भी दिया गया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एकता को मजबूत करने वाला कदम बताया।
