पाकुड़ अपडेट : आगामी होली, ईद एवं रामनवमी पर्व को लेकर जिला स्तरीय बाजार समिति के प्रांगण में शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया जिसमें जिले के उपायुक्त मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी सहित कई अधिकारी, बीडीओ, सीओ एवं सभी थाना के प्रभारी मौजूद थे। बैठक में पर्व के दौरान कड़ी सुरक्षा बढ़ती जाएगी, सारा दिन नो एंट्री लागू रहेगी, डीजे पर प्रतिबंध एवं अवैध नशा पर अंकुश रहेगी तथा सोशल मीडिया पर पैनी नजर रहेगी। वही पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वर्षों से चले आ रहे शांतिपूर्ण माहौल को बनाए रखना हम सबकी जिम्मेवारी है, उन्होंने कहा कि बच्चा चोर के नाम पर कोई भी कानून हाथ में नहीं लेगा, सक होने पर तुरंत पुलिस को सूचना देंगे। उपायुक्त ने कहा कि आगामी पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार हैऔर अफवा फैलाने वाले पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने समाज के हर तबके के लोगों से आग्रह किया कि शांतिपूर्वक माहौल बनाए रखने में सभी प्रशासन का सहयोग करें। डीसी एवं एसपी ने जिलेवासियों को आपसी प्रेम और हर्षौल्लाश के साथ पर्व मनाने का संदेश दिया।
