पाकुड़ अपडेट : एक और नगर निकाय का चुनाव नजदीक होते जा रहा है वही चुनाव में खड़े अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों के उम्मीदवारों के द्वारा चीख चीख कर विकास की वादा किया जा रहा है वही इस प्रगतिशील पाकुड़ में आज भी नगर क्षेत्र में बांस के सहारे बिजली पहुंचाया जा रहा है। मामला रेल फाटक के उस पार चमरा गोदाम मोहल्ले की है जहाँ घनी आबादी होने के बावजूद बांस के सहारे घरों तक बिजली पहुंच रही है जो कभी भी एक बड़ी हादसे को आमंत्रित कर रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पोल की मांग की गई थी लेकिन आज तक नहीं मिला, सड़क किनारे बच्चे खेलते है, सारा दिन काफी तादाद में राहगीरों का आना जाना रहता है ऐसे में बांस के खंभे में बिजली का तार जाना चिंतनीय है। वही मामले पर बिजली विभाग के कनीय अभियंता आशीष पटेल से दूरभाष पर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस पर जांच करते हुए बांस के खंभे को हटाया जायेगा, इस बार का स्लॉट में अगर पोल उस जगह के लिए आया होगा तो इसी बार लग जायेगा नहीं तो अगले बार कर दिया जायेगा।
