पाकुड़ अपडेट : शुक्रवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष श्री कुमार सरकार की अध्यक्षता में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव डॉ. तनवीर आलम की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान तनवीर आलम ने SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को विस्तृत रूप से जानकारी दी।

साथ ही BLA (बूथ लेवल एजेंट) को लेकर गंभीर चर्चा की गई और संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक सशक्त करने पर बल दिया गया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने मनरेगा को समाप्त करने की भाजपा की कथित साजिश पर भी प्रकाश डालते हुए इसे गरीब, मजदूर और ग्रामीण जनता के हितों के विरुद्ध बताया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव सेमिनुल इस्लाम, प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक़, विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद उर्फ बकुल, जिला प्रवक्ता मुख्तार हुसैन,अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शाहीन परवेज, जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, देबू विश्वास, जिला सचिव सेलिम हुसैन,ओबीसी जिला अध्यक्ष आमिर हमजा, युवा महासचिव तस्लीम आरिफ ,रामविलास महतो, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शहनाज बेगम, युवा जिला अध्यक्ष बिलाल शेख, मीरजहां विश्वास, मुखिया प्रतिनिधि मोरफुल , एम मोहम्मद सिराजुद्दीन ,नसीम आलम, लड्डू शेख सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
