पाकुड़ अपडेट : इन दिनों नगर निकाय चुनाव में भाजपा चर्चा में है, चुनाव आयोग का निर्देश था कि इस बार नगर निकाय चुनाव दलीय चुनाव नहीं होगा, वैसे तो सभी दल अंदुरूनी तरीके से अपने उम्मीदवारों का समर्थन दे रहे है लेकिन प्रदेश भाजपा ने जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष सबरी पाल से स्पष्टीकरण मांग कर चर्चा में आ गया है और यही पत्र सबरी पाल को जीत की और बढ़ा रही है। इस बीच नगर परिषद क्षेत्र में लगातार सबरी पाल की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है, लोगो का मानना है इस बार नए शिक्षित चेहरे को नगर परिषद में बिठाया जायेगा। इसी बीच सबरी पाल ने आम जनों के बीच अपना संकल्प संदेश जारी की तथा लोगो से अपील की कि यह वादा नहीं अटूट विश्वास है जिसे किसी भी हालत में पूरा किया जायेगा।
1. संपूर्ण नगर में हर घर जल हर दिन जल पहुंचाना एवं जल निकासी के लिए ड्रेनेज सिस्टम को तैयार करना।
2. संपूर्ण नगर के हर घर एवं हर गली में नियमित विद्युत प्रदान करना एवं LED स्ट्रीट लाइट लगाना।
3. संपूर्ण नगर को गंदगी मुक्त करना एवं मुख्य सड़क से जोड़ना।
4. संपूर्ण नगर को सौंदर्यीकरण करने की दिशा में आवश्यक पहल के लिए नियमित सफाई कर्मचारी की उपस्थिति सुनिश्चित कराना।
5. संपूर्ण नगर में महिला सुरक्षा एवं नगर को चोरों से मुक्त करने के लिए सभी चौक एवं गली में सीसीटीवी कैमरे लगवाना।
6. संपूर्ण नगर में चल रहे सरकारी एवं निजी स्कूलों एवं अस्पतालों में नियमित सफाई एवं सुरक्षा तंत्र को सुदृढ़ करना।
7. संपूर्ण नगर से निकलने वाले कचरा के संग्रहण हेतु कचरा निस्तारण केंद्र का निर्माण करना।
8. संपूर्ण नगर को ट्रैफिक जाम से मुक्त करने के लिए ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ करना ।
9. जरूरत मंद महिला, विधवा, वृद्ध एवं विकलांग को सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करना।
10. संपूर्ण नगर के सम्मानित लोगों को अपनी शिकायत दर्ज करने एवं समाधान करने के लिए डिजिटल जन सुविधा केंद्र का संचालन Toll Free नंबर के साथ करना।
11. संपूर्ण नगर को स्मार्ट नगर एवं भ्रष्टाचार मुक्त नगर बनाना।
12. चेयरमेन आपके द्वार कार्यक्रम के अन्तर्गत हर महीने वार्ड स्तर पर जन सुनवाई कराना।
