Homeप्रदेशझारखण्डकेंद्र सरकार ने महिलाओं को दिया नारी शक्ति बंधन : जिला अध्यक्ष...

केंद्र सरकार ने महिलाओं को दिया नारी शक्ति बंधन : जिला अध्यक्ष भाजपा

पाकुड़ अपडेट : भाजपा जिला अध्यक्ष सरिता मुर्मू , प्रदेश कार्य समिति सदस्य मीरा प्रवीण सिंह एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री मिस्पिका हसन ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता कर बताई कि अभी हाल में केंद्रीय कैबिनेट के द्वारा नारी शक्ति बंधन अधिनियम लागू करने के लिए विधेयक को मंजूरी दे दी गई है, जिसमें 33 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को लागू करने का प्रयास चल रहा है, जिसको लेकर मातृशक्ति को आगे बढ़ाने के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया गया। इस आरक्षण से महिलाएं मजबूत बनेगी, इस आरक्षण का महिलाओं ने स्वागत किया। मिशपिका हसन ने बताई कि इस बिल से महिलाओं को ताकत मिलेगी और लोकतंत्र में अधिक भागीदारी होगी। मौके पर दर्जनों कार्यकर्ता एवं पार्टी के सदस्य मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular