Homeप्रदेशझारखण्डगरीबों के मदद के लिए अजहर इस्लाम का लगातार बढ़ता जा रहा...

गरीबों के मदद के लिए अजहर इस्लाम का लगातार बढ़ता जा रहा है लोकप्रियता

सिटी एक्सप्रेस : शुक्रवार को आजसू नेता सह समाज सेवी अजहर इस्लाम ने फिर से एक मिसाल रचा, मामला सदर प्रखंड अंतर्गत उदय नारायणपुर पंचायत के विक्रमपुर गाँव का है जहां एक अत्यंत दुखद और चिंताजनक घटना सामने आई थी। गाँव का एक गरीब युवक, जो पहले एक पाउडर फैक्ट्री में काम करता था, लगातार धूल और हानिकारक कणों के संपर्क में रहने के कारण गंभीर रूप से बीमार हो गया था। उसके फेफड़े बुरी तरह खराब हो चुके है, जिससे उसे सांस लेने में भारी परेशानी हो रही थी और उसे टीबी जैसी गंभीर बीमारी भी हो गई थी। इस युवक की हालत जितनी गंभीर है, उतनी ही दर्दनाक स्थिति उसके परिवार की भी है। उसके छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिनका भविष्य आज खतरे में दिखाई दे रहा था।

परिवार पहले ही गरीबी से जूझ रहा था और अब इलाज का बोझ उनके लिए असहनीय बन गया था। इस घटना की जानकारी अजहर इस्लाम को मिला, उस समय वे सफर में थे, बिना देर किए अजहर के द्वारा तुरंत पाकुड़ के सिविल सर्जन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बात कर इलाज की व्यवस्था करवाई तथा उनके निर्देश पर कार्यकर्ताओं द्वारा उस युवक को पाकुड़ सदर अस्पताल भेजा गया, जहाँ उसकी गंभीर हालत को देखते हुए तुरंत ऑक्सीजन की व्यवस्था करवाई गई और इलाज शुरू किया गया। इलाज के साथ-साथ अजहर ने अपनी ओर से उस युवक के इलाज के लिए आवश्यक दवाइयाँ खरीदने हेतु पाँच हजार रुपये का आर्थिक सहयोग भी दिया, ताकि पैसों की कमी के कारण इलाज में कोई बाधा न आए और उसके बच्चों का भविष्य अंधकार में न डूबे। मामले को लेकर अजहर ने बताया कि मैं साफ़ शब्दों में कहना चाहता हूँ मेरा एक ही उद्देश्य है: हर गरीब के पास रहना, हर गरीब के सुख-दुख में साथ देना और पूरी निष्ठा से गरीबों की सेवा करना। मेरे लिए राजनीति किसी पद या शक्ति का साधन नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम है। जब तक जीवन है, तब तक गरीब, मजदूर, असहाय और उनके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए संघर्ष करना ही मेरे राजनीतिक विचारों का असली उद्देश्य रहेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular