Date: 09 Nov 2024 Time: 10:59 PM
पाकुड़ संवाददाता: घटना शनिवार की है, जब देर शाम एनडीए प्रत्याशी और समाजसेवी अजहर इस्लाम अपने टीम के साथ जनसंपर्क अभियान कर पाकुड़ लौट रहे थे। पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कोटालपोखर में विपरीत दिशा से विपक्ष दल के कार्यकर्ता का जुलूस लौट रहा था, उसी समय अजहर इस्लाम मुर्दाबाद जैसे अभद्र नारा लगाने लगा, और अजहर इस्लाम के टीम को घेर कर गाली गलौज करने लगा। इसी कर्म में अजहर इस्लाम के लड़कों लोग के साथ मार पीट भी किया गया, मारपीट के दौरान धमकी भी दिया जा रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को अजहर इस्लाम एक निजी कार्यक्रम में शामिल होकर अपने निजी अंगरक्षक और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कोटलपोखर से पाकुड़ लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह घटना घटी। इस संबंध में अजहर इस्लाम आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके निजी अंगरक्षक, समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला किया। उन्होंने कहा कि कोटलपोखर में एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक से लौटते समय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस घटना को अंजाम दिया। अजहर ने इसे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की “गुंडागर्दी” करार देते हुए कहा कि उनके कार्यकर्ताओं को डराने और धमकाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा। है और हर नागरिक को जैसे स्वेच्छा से मतदान करने का अधिकार है उसी प्रकार चुनाव लड़ने का भी अधिकार है, यह झारखंड है इस तरह मारपीट करना, दबाव बनाना, धमकी देना गलत है। आज तक विपक्ष पाकुड़ प्रखंड में प्रचार प्रसार करते है, कभी विरोध या इस तरह के घटना को अंजाम नहीं दिया गया है। अजहर इस्लाम ने इस घटना की निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र की मर्यादा के खिलाफ बताया और कहा कि वे किसी भी डर से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि एनडीए के कार्यकर्ता पाकुड़ की जनता के हक और विकास के लिए मजबूती से खड़े हैं, और अन्याय के खिलाफ लड़ने का उनका संकल्प अटूट है। वो किसी भी प्रकार के धमकी से डरने वाला नहीं है। वही भाजपा के मंडल अध्यक्ष बापी कुमार ने बताया कि अचानक इस तरह के घटना का मतलब साफ है, की इस बार ये लोग में डर जैसा माहौल हो चुका है, और विपक्ष हर हथकंडा अपनाना चाहती है ताकि अजहर इस्लाम चुनाव न लड़े। क्योंकि वर्षो से यह लोग जनता को बेवकूफ बनाकर अपना दादागिरी किया है।
