पाकुड़ : रविवार को शहर के बस स्टैंड, परिसर में झारखंड मजदूर संघ (प्रजातांत्रिक) प्रमंडलीय संयोजक मोहम्मद मोजम अली की अध्यक्षता में जिला समिति के विस्तार हेतु जिला अध्यक्ष को लेकर विचार विमर्श हेतु बैठक हुई.। इस बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय महामंत्री राजकुमार यादव एवं केंद्र उपाध्यक्ष फूल कुमारी देवी की देखरेख में हुई.। विचारों उपरांत निर्णय लेते हुए झारखंड मजदूर संघ (प्रजा०) पाकुड़ जिला अध्यक्ष प्रेम कुमार को नियुक्त किया गया, जिसे माला पहना कर सम्मानित किया गया। केंद्रीय महामंत्री राजकुमार यादव ने कहा की पाकुड़ जिला औद्योगिक जिला है श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी नहीं मिलती है , पाकुड़ जिला से काफी संख्या में पश्चिम बंगाल कृषि कार्य करने के लिए पलायन करते हैं जो बेहद चिंताजनक है। कार्यक्रम में शीला मूर्मू सहित परमंडलीय सहसंयोजक कमेटी के सदस्य कृष्ण कुमार यादव ,देवव्रत घोष ,सुगेन घोष, टिंकू घोष ,मौ.जिहुल हक, रोनित रविदास, अब्दुल कयूम सहित अन्य मौजूद थे।
