रांची / एजेंसी : राज्य के कई जिलों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और हीट वेव (लू) की स्थिति बन चुकी है। बुधवार को झारखंड का सबसे अधिक तापमान डाल्टनगंज में रिकॉर्ड किया गया, जहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दूसरी ओर, खूॅंटी में सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस मापा गया। मौसम विभाग ने हीट वेव को देखते हुए लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है। आईएमडी ने राज्य में अगले तीन दिनों तक लू चलने की संभावना जताई है और इसके चलते यलो अलर्ट जारी किया गया है।