Homeप्रदेशझारखण्डझारखंड विधानसभा के पहले चरण की 43 सीटों पर 64.86 फीसदी से...

झारखंड विधानसभा के पहले चरण की 43 सीटों पर 64.86 फीसदी से अधिक मतदान, 10 सीटों पर 70% से अधिक वोटिंग

रांची संवाददाता: झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा के पहले चरण के लिए आज मतदान कराए गए। पहले चरण में राज्य की 43 सीट पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। निर्वाचन आयोग की योजना के मुताबिक आधिकारिक तौर पर शाम पांच बजे वोटिंग समाप्त हो गई। हालांकि, कई बूथों पर शाम पांच बजे के बाद भी मतदाताओं की कतार लगी है, जिनके मतदान पूरे होने तक वोटिंग चलती रहेगी। आयोग के नियम के मुताबिक जिन मतदान केंद्रों पर वोटर शाम 5 बजे से पहले कतार में लग चुके थे, केवल उन्हीं बूथों पर मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने की इजाजत मिलती है।

पांच बजे तक सरायकेला-खरसावां में सबसे अधिक 77.32 फीसदी मतदान

निर्वाचन आयोग के मुताबिक बुधवार को पहले चरण में 43 सीटों में सरायकेला-खरसावां जिले में सबसे अधिक वोटिंग हुई है। यहां पांच बजे तक 77.32 फीसदी मतदान हुआ है। बुधवार को 43 में से 10 विधानसभा सीटों पर 70 फीसदी से अधिक वोटिंग हुई है। दूसरे नंबर पर बहरागोड़ा है जहां 76.15 फीसदी मतदान हुआ है। तीसरे नंबर पर लोहरदगा में 73.21 फीसदी वोटिंग हुई है। पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका विधानसभा सीट पर 72.29%, राजधानी रांची की मांडर विधानसभा सीट पर 72.13 फीसदी मतदान हुआ है। सरायकेला विधानसभा सीट पर 71.54%, गुमला जिले की सिसई विधानसभा सीट पर 71.21 प्रतिशत मतदान हुआ है। लोहरदगा जिले की बिशुनपुर विधानसभा सीट पर 70.06 वोटिंग हुई है। पूर्वी सिंहभूम की घाटशिला विधानसभा सीट पर 70.05% मतदान हुआ है। लातेहार में 69.7 फीसदी मतदान हुआ है।

RELATED ARTICLES

Most Popular