पाकुड़ अपडेट : बीते दोनों महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर सदर प्रखंड अंतर्गत हरिगंज में राष्ट्रीय संगठन रामभक्त सेवा दल ने भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल, संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राहुल कुमार सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि सनातनी सागर, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रीतम सिंह यादव, विजय कुमार, अंकित कुमार सहित अन्य मौजूद थे। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर एवं कृतन से शुरू हुई, हजारों की संख्या में शिवभक्तों ने महा प्रसाद का आनंद लिया।

मौके पर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था था। वही इस मामले पर संगठन के सागर ने कहा कि यह गर्व की बात है कि महा शिवरात्रि इस मंदिर में वर्षों बाद हुई, जिसका सारा श्रेय यहां के शिवभक्त एवं जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल सहित अन्य को जाता है जिन्होंने बड़ी मेहनत और लगन से पहली बार इतना बड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया, उन्होंने जिला प्रशासन को भी धन्यवाद देते हुए कहा कि पूरे कार्यक्रम में पुलिस की तैनाती रही जिससे सुरक्षा व्यवस्था भी बेहतर रहा। जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल ने बताई कि संगठन के पहल से हरिगंज में वर्षों बाद इस तरह के कार्यक्रम से मन प्रफुल्लित हो गया, धर्म का प्रचार एवं एकजुटता आज के समय में जरूरत है, लोग सही मार्ग को न अपनाकर गलत दिशा में भटक गये है, धर्म मार्ग सही और एकता दिखाता है। मौके पर हजारों शिवभक्त मौजूद थे।
