पाकुड़ अपडेट: आगामी रामनवमी को लेकर रविवार शाम अनुमंडल पदाधिकारी सायमन मरांडी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डी एन आजाद के नेतृत्व में ढेर शाम मंडल कारा में सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान कई थाना के प्रभारी, होमगार्ड एवं चौकीदार मौजूद थे।

लगभग दो घंटे चले इस अभियान के दौरान जेल में कोई भी आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिला है, अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि सब ठीक है। डी एन आजाद ने बताया कि जिले के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया।
