पाकुड़ अपडेट: मंगलवार को प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी -सह- प्रखण्ड समन्वयक, प्रखण्ड संसाधन केन्द्र, पाकुड़ के ज्ञापांक 833 दिनांक 30/10/2025 के निर्देश के आलोक में विद्यालय प्रबंधन समिति, उ0. प्रा० विद्यालय, दुर्गापुर का पुनर्गठन हेतु एक आम सभा का आयोजन विद्यालय प्रांगण में किया गया।

उक्त आम सभा का संचालन हेतु उपस्थित सभी अभिभावकों के एकमत सहमति से चेतन मराण्डी को सभाअध्यक्ष के रूप में चयन किया गया। इस आमसभा में पर्यवेक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त कर्मी सरफराज अहमद, संकुल साधन सेवी भी उपस्थित रहें। सभा में तालामय किस्कू,तालामन मरण्डी, सुनीता देवी, कपबम, उड़ी देवी,सबसी देरी, पकलु मराण्डी, ठकुरान मराण्डी सहित अन्य मौजूद थे।
