पाकुड़ संवाददाता: झारखंड कांग्रेस प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी तनवीर आलम के निर्देश पर पाकुड़ यूथ कांग्रेस विधानसभा महासचिव आबुतालाहा एवं महिला मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष ने सोमवार को सदर प्रखंड के , कोलाजोड़ा, मटिया पहाड़ी, बरमसिया में घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए इंडिया गठबंधन कांग्रेस प्रत्याशी निशात आलम को हाथ छाप पर वोट देकर भारी मतों से विजय बनाने का अपील की साथ ही ग्रामीणों को गठबंधन सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए कहा बिजली बिल माफी योजना,200 यूनिट फ्री बिजली,सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना, 50 वर्ष की महिलाओं को पेंशन योजना , मैया सम्मान योजना जिसकी राशि 1000 से बढ़ाकर 2500 दिसंबर माह से दी जाएगी कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से सहमति जताई और कहा कि वे हाथ छाप के साथ हैं और हाथ छाप में ही वोट डालेंगे। इस अभियान में आबुओबाईदा, जीत मोहन हेंब्रम, मोहन मुर्मू, चुंडा मरांडी , दुल्नर मरांडी, सुमि सोरेन, ठाकरे मुर्मू, मुनी, चांद मुनि मरांडी, मास्टर कूड़ा, भुडा मुर्मू, मथर मुर्मू,आदि उपस्थित थे।
