Homeप्रदेशझारखण्डपाकुड़ इंडिया गठबंधन प्रत्याशी निशात आलम के पक्ष में यूथ कांग्रेस ने...

पाकुड़ इंडिया गठबंधन प्रत्याशी निशात आलम के पक्ष में यूथ कांग्रेस ने ग्रामीण क्षेत्र पर चलाए जनसंपर्क अभियान

Date: 07 Nov 2024

पाकुड़: झारखंड कांग्रेस प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी तनवीर आलम के निर्देश पर पाकुड़ यूथ कांग्रेस विधानसभा महासचिव आबुतालाहा और महिला मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष ने गुरुवार को सदर प्रखंड के अंतर्गत पंचायत चांदपुर और नया चांदपुर तथा सिताशनगर, में घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित किया और इंडिया गठबंधन कांग्रेस प्रत्याशी निशात आलम को हाथ छाप पर वोट देकर भारी मतों से विजय बनाने का अपील की। ग्रामीणों को गठबंधन सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया गया, जिनमें शामिल हैं: सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना50 वर्ष उम्र औरत को पेंशन योजना- बिजली बिल माफी योजना- 200 यूनिट फ्री बिजली- मैया सम्मान योजना, जिसकी राशि 1000 से बढ़ाकर 2500 दिसंबर माह में दी जाएगी, अगर पुनःइंडिया गठबंधन की सरकार बनती है।कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से सहमति जताई और कहा कि वे हाथ छाप के साथ हैं और हाथ छाप में ही वोट डालेंगे। इस अभियान में आबु ओबाईदा, आलिफ अख्तर, आकमाल शेख, परिंदा बीबी , असमिरा बीबी , हाजेरा बीबी, जाहेरा बीबी, मेरीना बीबी , जोसनारा बीबी, सामिना बीबी, नासिमा बीबी, नाजिरा बीबी, रोजिना बीबी आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular