Homeप्रदेशझारखण्डपाकुड़ कांग्रेस रांची पहुंचकर प्रदेश पदाधिकारियों से किया मुलाकात, रणनीति पर हुई...

पाकुड़ कांग्रेस रांची पहुंचकर प्रदेश पदाधिकारियों से किया मुलाकात, रणनीति पर हुई चर्चा

पाकुड़ : बुधवार को प्रदेश कांग्रेस भवन ,रांची में प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश से जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार एवं जिला उपाध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद ने शिष्टाचार मुलाकात की जिसमें पाकुड़ जिला कांग्रेस कमिटी के संगठन को मजबूती दिलाने हेतु विस्तारित रूप से चर्चा किया गया एवं प्रदेश अध्यक्ष द्वारा दिशा निर्देश भी प्राप्त हुआ।

साथ ही झारखंड राज्य आवास बोर्ड हरमू रांची ,स्थित कार्यालय में आवास बोर्ड के सदस्य गुलाम अहमद ने आवास बोर्ड के अध्यक्ष संजय लाल पासवान से भेंट कर दुमका प्रमंडल में आवास बोर्ड का कार्यालय तथा आवास निर्माण हेतु चर्चा किया गया। मोके पर पाकुड़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, सोशल मीडिया प्रभारी पियारूल इस्लाम भी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular