पाकुड़ अपडेट : “बंधुआ विहार” पार्ट वन की सफलता के बाद, अब पार्ट टू की शूटिंग पाकुड़ की धरती पर जोर-शोर से चल रही है। मंगलवार रात शहर के कूड़ापाड़ा में ढेर रात इसकी शूटिंग किया गया, इसको लेकर पूरा पंडाल भी बनाया गया था, दरअसल कलाकारों ने बताया कि आज इस फिल्म के मुख्य किरदार दिशा कुमारी ( मतलब लीड फीमेल एक्टर ) की शादी होनी है, उसी की शूटिंग हो रही है। सबसे बड़ी बात इस शूटिंग में स्थानीय कलाकारों को मौका दिया गया है,

जिससे स्थानीय कलाकारों में खुशी देखी गई, यह एल्बम ओटीटी में लॉन्च किया जायेगा जिससे पाकुड़ की धरती को देशभर के लोगों में जाना जायेगा। इस एल्बम के डायरेक्टर अंकित आनंद (पाकुड़ निवासी) प्रोड्यूसर: तरुण अरोड़ा, प्रोडक्शन मैनेजर: दिशा कुमारी, असिस्टेंट डायरेक्टर: अमित कुमार और हिमांशु नागर, डीओपी: जितेंद्र, मुन्ना एवं कलाकारों में लीड एक्ट्रेस: दिशा कुमारी (पाकुड़), लीड एक्टर: कुशाल तिवारी (दिल्ली), सुमित सिंह (दिल्ली), थ्रिलर लीड: अर्घो (पाकुड़),

कॉमिक लीड: अर्पित मैसी (दिल्ली), मनीषा शर्मा (दिल्ली) अन्य कलाकार: आलोक सिंह (नोएडा), आलोक सिंह (वाराणसी), सार्थक सेठ (वाराणसी), हर्षदीप पटेरिया (दिल्ली), पूजा कुमारी (रांची) पाकुड़ के स्थानीय कलाकार: अर्घो, कुसुम, निशा कुमारी, लक्ष्मी, प्रीति, आकाश। इस वेब सीरीज में बाहर के नामी कलाकारों के साथ पाकुड़ के स्थानीय टैलेंट भी शामिल हैं। सबसे बड़ी बात पूरा शूट पाकुड़ में ही हो रहा है, अलग-अलग लोकेशन्स पर। डायरेक्टर अंकित आनंद ने कहा कि पाकुड़ को फेमस करना, यहां के टैलेंट को दुनिया के सामने लाना, और शहर को हाइलाइट करना पाकुड़ के लिए ये बड़ी उपलब्धि है।
