Homeप्रदेशझारखण्डपूर्व एनडीए प्रत्याशी अजहर इस्लाम एक्शन मोड में

पूर्व एनडीए प्रत्याशी अजहर इस्लाम एक्शन मोड में

अपने भाई को भी आड़े हाथों लिया, कहा भ्रष्टाचार बरदाश्त नहीं

पाकुड़ अपडेट : शुक्रवार को पूर्व एनडीए प्रत्याशी अजहर इस्लाम शहर के प्यादापुर स्थित बाईपास में पहुंचकर खराब सड़क एवं भ्रष्टाचार से लिपट बने नाले के खिलाफ पहले से आंदोलन कर रहे ग्रामीणों के साथ मिलकर अपनी आवाज को बुलंद किया। उन्होंने सभी के सामने पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को फोन कर भ्रष्टाचार वाली सड़क एवं नाले की सारी कहानी सुनाई। उन्होंने अभियंता से पूछा कि महज दो वर्ष पहले बने यह सड़क आज गड्ढों में तब्दील हो गई है पूरे सड़क पर छोटे-छोटे टुकड़ों में पत्थर नजर आ रही है जो छीटक कर आसपास के ग्रामीणों के घर तक पहुंच जाती है ।

उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में बने नाल जो बिल्कुल सही नहीं है कई जगह नाले में दरार एवं ढक्कन टूट चुका है ऐसा घटिया कार्य आखिर क्यों हो रहा है, जिस पर कर अभियंता भड़कते हुए कहा कि आप लोग सहयोग नहीं करते हैं इसके पहले भी आपने काम रुकवा दिया था जिस पर अजहर इस्लाम भड़क गए और उन्होंने कहा इस तरह एक जनप्रतिनिधि को कहना सरासर गलत है क्यों ना अभियंता के ऊपर मानहानि का केस दर्ज किया जाए। अजहर ने दूरभाष पर कहा कि योजना निर्माण हो जाने के बाद भी आज तक बोर्ड नहीं लगाया गया है जबकि नियम है की योजना शुरू होने के पहले एक बोर्ड होना चाहिए ताकि स्थानीय ग्रामीणों को यह पता चल सके कि आखिर किस विभाग से और कितने लागत से यह योजना का निर्माण हो रहा है जिस पर अभियंता ने कहा कि बोर्ड लगाने की कोई आवश्यकता नहीं है जो ग्रामीण को जानकारी चाहिए वह हमारे जेई से संपर्क कर सकता है। इस पर अजहर ने विरोध जताया कि यह एक अधिकारी के शब्दों में ऐसी बातें आना ही दुर्भाग्यपूर्ण है।

अजहर ने कहा कि नाले का निर्माण हमारे चचेरे भाई गुलाम अहमद उर्फ सद्दाम के द्वारा किया गया है जिस पर साफ दिखता है कि यहां भी भ्रष्टाचार हुई है लेकिन चाहे कोई हो हम किसी को बर्दाश्त नहीं करेंगे और बख्शेंगे नहीं। हमारा अभियान जनहित और जन् मुद्दों पर है और यह निरंतर चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा जल्द इस मामले पर उपायुक्त सहित वरीय अधिकारियों को लिखित रूप से जानकारी दी जाएगी, जरूरत पड़ी तो सीएमओ के साथ साथ केंद्र को भी लिखित दिया जायेगा। जल्द एक विशेष योजनाबद्ध तरीके से अभियान चलाया जाएगा। मौके पर सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular