Homeप्रदेशझारखण्डबड़े वाहनों के जाम के चक्कर फंसा एक एम्बुलेंस

बड़े वाहनों के जाम के चक्कर फंसा एक एम्बुलेंस

प्रीतम सिंह यादव की रिपोर्ट।

पाकुड़ अपडेट : बीते बुधवार रात्रि नो एंट्री टूटने के बाद नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मालपहाड़ी बायपास के समीप चेक नाक के पहले बड़े वाहनों की मनमानी तरीके से जाम लगने का शिकार एक एम्बुलेंस को झेलना पड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार एम्बुलेंस पाकुड़ से बंगाल की ओर जा रहा था, बड़े वाहनों के सड़कों पर मनमानी तरीके से खड़ा करने के कारण एम्बुलेंस काफी देर से फंसा रहा। आपको बता दे कि यह कोई पहली बार नहीं है अक्सर नो एंट्री टूटने के बाद ऐसी स्थिति हमेशा बनी रहती है जिसकी शुद्धि लेने वाला कोई नहीं होता है। जिला प्रशासन ऐसे मनमानी के खिलाफ एक्शन लेने में पूरी तरह से विफल है। वैसे पाकुड़ पुलिस अधीक्षक के द्वारा ट्रैफिक सेल का बुधवार को उद्घाटन भी किया गया है। अब देखना है कि ट्रैफिक सेल कितना कारगार साबित होता है शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सफल बनाने में।

RELATED ARTICLES

Most Popular