पाकुड़ अपडेट : बुधवार को किताझोर में एक गौ माता अचानक से बीमार हो गई और जमीन पर गिर कर बेहोश हो गई, इस बात की सूचना मिलते ही राष्ट्रीय संगठन रामभक्त सेवा दल के जिला टीम मौके पर पहुंचकर बीमार गौ माता के इलाज में जुट गये। संगठन के जिला अध्यक्ष सनातनी रतन भगत तुरंत पशु चिकित्सक को बुलाकर बीमार गौ माता का इलाज करवाया एवं आसपास के लोगों के सहयोग से माता का सेवा भी किया। मामले पर जिला अध्यक्ष ने बताया कि संगठन हमेशा से गौ माताओं की रक्षा एवं सेवा में अपना योगदान देते आ रही है,

सूचना मिली थी तो हमलोग सभी यहां पहुंचकर माता का सेवा किया और यह एक सौभाग्य है कि इस कलयुग में हमलोगों को गौ माता का सेवा करने का मौका मिलता है। संगठन के सागर चौधरी ने बताया कि कह भी अगर किसी को सूचना मिलती है कि गौ माता घायल या बीमार है, या मृत हो गया है तो संगठन को निसंकोच सूचना दे, हम इलाज के साथ साथ सेवा एवं मृत पाए जाने पर अंतिम संस्कार भी हिन्दू रीति रिवाज के तहत करते है। मौके पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि सनातनी सागर चौधरी, विजय कुमार सहित दर्जनों सदस्य मौजूद थे।
