पाकुड़ संवाददाता: पूर्व प्रधानमंत्री सह भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के स्मरण माह के रूप में जिला भाजपा कई कार्यक्रम का संचालन करेगी, उक्त बातें शुक्रवार को जिला भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता के रूप में जिला अध्यक्ष अमृत पांडे ने पत्रकारों को बताया। उन्होंने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई एक प्रेरक के रूप में जाने जाते है, उन्होंने अपनी रचनाओं एवं कविताओं के रूप में कई उपदेश दिए है, उन्होंने देश सहित झारखंड राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उनका आगमन पाकुड़ जिले में भी हुई थी, उनके याद को जन जन तक पहुंचने का कार्य भाजपा करेगी, आगामी 14 मार्च तक में कई कार्यक्रम जिलेभर में आयोजित की जाएगी। मौके पर जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय, मिठू भगत, जिला महामंत्री सरिता मुर्मू सहित अन्य मौजूद थे।