पाकुड़ अपडेट : नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार भाजपा समर्थित संपा साह की प्रचार अभियान हुआ तेज, इसी को लेकर आज जिला न्यायालय परिसर में सभी वकील एवं गणमान्यों के बीच भाजपा के पूर्व अध्यक्ष बलराम दुबे, अमृत पांडे, संगठन उपाध्यक्ष हिसाबी राय, अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री मिस्पिका हसन सहित जिला अध्यक्ष एवं दर्जनों कार्यकर्ता एवं महिलाएं पहुंच कर अपने लिए मतदान करने का आग्रह किया। भगवा से लिपटी संपा साहा ने कहा कि एक वर्षों के अंदर गंगा जल हर घर तक पहुंचेगा, विकास की गति तेज होगा, हर तबके के लोगों का ख्याल रखा जायेगा। अधूरे कार्य जो मेरे कार्यकाल में पूरा नहीं हो पाया है कोरोना के कारण उसे इस बार इन पांच वर्षों में पूरा करूंगी। नगर क्षेत्र का विकास एवं आमजनों की उम्मीदों पर खड़ी रहूंगी।
