Homeप्रदेशझारखण्डमध्य विद्यालय नवादा में प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया

मध्य विद्यालय नवादा में प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया

पाकुड़ अपडेट : सदर प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय नवादा में बुधवार को प्रबंधन समिति का पुनर्गठन हेतु चुनाव किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पुनर्गठन को लेकर आयोजित चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। आयोजित चुनाव में शामिल ग्रामीणों ने नियम मुताबिक अध्यक्ष पद उम्मीदवार: रोबिना बीबी निर्देशक / प्रस्तावक: आसमाउल शेख को निर्विरोध चुना गया। इस चुनाव में पूर्व मुखिया प्रतिनिधि राहुल शेख , मोख़लेसुर रहमान , मो महफ़िजुर रहमान , मेसबहुल, इर्शाद अली, मुताबेर शेख का अहम किरदार रहा प्रबंध समिति के पुनर्गठन के पश्चात समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और संयोजिका सहित सभी सदस्यों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। प्रबंधन समिति (SMC) में शामिल सभी सदस्यों को रंग लगाकर खुशियां मनाई गई। प्रबंधन समिति के पूर्व अध्यक्ष असमाउल शेख ने कहा कि मैं विगत 3 बार के लगातार अध्यक्ष पद चुनाव जीत कर अध्यक्ष बना था और अभी प्रबंध समिति के नियम के अनुसार चुनाव हिस्सा नहीं ले सकता जिसके कारण अध्यक्ष पद रोबिना बीबी को समर्थन देकर चुनाव जितवाया। प्रबंधन समिति (SMC) पुनर्गठन शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। किसी भी तरह का व्यवधान उत्पन्न नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और संयोजिका सहित सभी सदस्यों को छात्रों के हित में अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करने का अनुरोध किया गया है। निश्चित रूप से समिति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। एमडीएम योजना और सरकार की अन्य योजनाओं का लाभ छात्रों को दिलाने का काम करेंगे। नियमित रूप से स्कूल का संचालन, छात्रों की उपस्थिति और ठहराव सुनिश्चित करने की सलाह दी।

RELATED ARTICLES

Most Popular