Homeप्रदेशझारखण्डमहिला कांग्रेस द्वारा सदस्यता अभियान के तहत नई सदस्य जुड़ीं

महिला कांग्रेस द्वारा सदस्यता अभियान के तहत नई सदस्य जुड़ीं

पाकुड़ अपडेट : बीते 12 नवंबर को पाकुड़ जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष शहनाज बेगम के नेतृत्व में महिला कांग्रेस कमेटी के तहत सदस्यता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर सीरिना बीबी, गोलबानू बीबी तथा साजिदा बीबी को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता पत्र प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष शहनाज बेगम ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा सेवा, समर्पण और सामाजिक न्याय पर आधारित है। उन्होंने नई सदस्यों को निष्ठा और ईमानदारी के साथ संगठन के लिए कार्य करने का आह्वान किया। नई सदस्याओं ने भी कांग्रेस की नीति और विचारधारा से प्रेरित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने की बात कही तथा संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular