Homeप्रदेशझारखण्डमहेशपुर प्रखंड के रोलग्रामा पंचायत भवन में चलंत लोक अदालत सह विधिक...

महेशपुर प्रखंड के रोलग्रामा पंचायत भवन में चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

पाकुड़ अपडेट : झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह के निर्देश पर सचिव रूपा बंदना किरो के मार्गदर्शन में महेशपुर प्रखंड के रोलाग्राम पंचायत भवन में चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के डिप्टी चीफ मो नुकूमुद्दीन शेख ने कानून के प्रति आम नागरिकों के अधिकार के बारे में जानकारी दी इस दौरान चलंत लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य पर कहा कि आम लोगों को उनके द्वार पर न्याय उपलब्ध कराने के मकसद से और विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान करने हेतु जागरूकता अभियान पूरे जिले में चलाया जा रहा है।

इसके अतिरिक्त, इसका उद्देश्य गरीब और वंचितों को निशुल्क कानूनी सलाह देने और लोगों को कानूनी जागरूकता से जोड़ कर लाभान्वित को लेकर जानकारी दी गई। नालसा के संचालित योजनाओं एवं समाज में बाल विवाह बाल मजदूरी के दुष्प्रभाव पर ग्रामीणों को बताया गया।मौके पर पंचायत के मुखिया नरेश मुर्मू, डालसा के पीएलवी चन्दन रविदास प्रियंका हेंब्रम, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक समेत ग्रामीण उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES

Most Popular