रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव में पूरी बहुमत के साथ जीतने के बाद आज रांची के मोहरा आबादी मैदान में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शपथ ग्रहण करेंगे जिसको लेकर रांची जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयारी कर ली है, वही खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को मोराबादी मैदान पहुंचकर समारोह स्थल का समारोह का आवागमन और वाहनों के पार्किंग की पुख्ता व्यवस्था का निरीक्षण किए, ताकि किसी भी स्तर की परेशानी उत्पन्न ना हो। सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए। वह इस ऐतिहासिक पल में देश के कई दिग्गज मुख्यमंत्री आज पहुंचेंगे जिसमें मल्लिकार्जून खड़गे, अध्यक्ष, कॉग्रेस पार्टी, राहुल गाँधी, नेता प्रतिपक्ष, लोकसभा (कॉग्रेस), शरद पवार, अध्यक्ष, एन.सी.पी. पार्टी, ममता बनर्जी, अध्यक्ष, टी.एम.सी. सह मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल, कोंराड कोंगकल संगमा, मुख्यमंत्री, मेघालय, भगवंत मान, मुख्यमंत्री, पंजाब, सुखविन्द्र सिंह सुखू, मुख्यमंत्री, हिमाचल प्रदेश, दीपांकर भट्टाचार्य, महासचिव, मा.स.स., अरविन्द केजरीवाल, अध्यक्ष, आप पार्टी सह पूर्व मुख्यमंत्री, नई दिल्ली, उद्धव ठाकरे, अध्यक्ष, शिवसेना सह पूर्व मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र, अखिलेश यादव, अध्यक्ष, सपा पार्टी सह पूर्व मुख्यमंत्री, महबूबा मुफ्ती, पूर्व मुख्यमंत्री, जम्मू-कश्मीर, उदय स्टालिन, उप मुख्यमंत्री, तमिलनाडू, डी. के. शिवकुमार, उप मुख्यमंत्री, कर्नाटक, तेजस्वी यादव, माननीय नेता प्रतिपक्ष, बिहार (राजद), मनीष सिसोदिया, पूर्व उप मुख्यमंत्री, नई दिल्ली, राजेश रंजन (पप्पु यादव), सांसद, संजय सिंह, सांसद सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।
