पाकुड़ अपडेट : लाखों रुपए लगात से बनी यात्रियों एवं राहगीरों के लिए शेड जहां गर्मी के दिनों लोग विश्राम कर सकें लेकिन दुर्भाग्य इस प्रगतिशील बनते पाकुड़ में यह शेड जर्जर भवन में तब्दील हो गया है और इस जगह पर कूड़ो का अंबार लग गया है। लोग अपना घर बनाते है तो हर वर्ष उस घर का ख्याल रखते है, लेकिन सरकार की भवन आज सही से देखरेख नहीं होने के कारण जर्जर हो गया है जिसकी शुद्धि लेने वाला कोई नहीं है। मामला पाकुड़ हिरणपुर मुख्य सड़क किनारे जहां एक चाय की दुकान कलीम के नाम से प्रचलित है ठीक उस दुकान के पास एक यात्री शेड जो आज सिर्फ जर्जर भवन के रूप में शोभा की वस्तु बनकर रह गई है। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस भवन का निर्माण के बाद से ही कभी ध्यान नहीं रखा गया है, अब तो आस पास के लोग, दुकानदार इस भवन में कूड़े डाल देते है जिससे बदबू आती है जो एक बड़ी बीमारी को आमंत्रित कर रही है। ज्ञात हो इस सड़क से हर दिन जिले के उपायुक्त सहित हर विभाग के पदाधिकारी आते जाते है लेकिन आज तक इस पर नज़र किसी की नहीं पड़ी, सबसे बड़ी बात कलीम चाय दुकान में शहर के गणमान्य व्यक्तियों सहित पत्रकार, नेता, अफसर सभी आकर घंटों बैठते है लेकिन शायद इस सासन में बोलने की हिम्मत किसी में नहीं है। जरूरत है इस भवन को मरम्मत कर दिया जाए या ध्वस्त कर दिया जाए, कम से कम महीनों से रखे कूड़े से कोई बीमार न पड़े।
