Publish Date: 13 Nov 2024, Time: 09:17 AM
रांची से दिलीप सिंह परिहार की रिपोर्ट: राज्य के यादव एकता महासंघ पिछले कई वर्षों से यादव समाज के हितों की रक्षा और उत्थान के लिए संघर्ष कर रहा है। झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर महासंघ ने राज्य के सभी यादव मतदाताओं को एकजुट होकर भाजपा / आजसू को वोट देने की अपील किया है, पत्र जारी कर महासंघ ने कहा कि यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि कांग्रेस पार्टी ने हमें, हमारे समाज के सम्मान और हमारे नेताओं के प्रति उचित आदर देने में पूरी तरह से विफलता दिखाई है।हमारे वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव, जो हमारे समाज के गौरव और हमारे हक के लिए हमेशा आवाज उठाते रहे हैं, उन्हें कांग्रेस पार्टी की वजह से वह सम्मान नहीं मिला, जिसके वह हकदार थे। कांग्रेस के इशारों पर झामुमों ने केवल राहुल गांधी को ही प्राथमिकता दी और तेजस्वी यादव जैसे नेता को नजरअंदाज किया। यह न केवल तेजस्वी यादव जी का अपमान है, बल्कि यह पूरे यादव समुदाय का अपमान भी है। झारखंड में यादव समाज का हमेशा से मजबूत वोट बैंक रहा है। हमारे समाज ने कांग्रेस को हमेशा अपना समर्थन दिया है, और हम कई सीटों पर प्रभावी मतदाता रहे हैं। फिर भी, कांग्रेस ने हमें हमारे अधिकारों के अनुसार सीटें नहीं दीं, और हमारे नेताओं को उचित स्थान नहीं दिया। इस प्रकार का व्यवहार हमारे समुदाय के साथ अन्याय और अपमान है।हम सभी को यह समझना चाहिए कि यदि हम इस अपमान के बावजूद कांग्रेस को वोट करते हैं, तो हम अपने ही समाज और अपने ही नेताओं के अपमान को स्वीकार करेंगे। कांग्रेस ने हमारी ताकत को नजरअंदाज किया है और हमें कभी भी समान आदर और सम्मान नहीं दिया। इसलिए, हम आपसे अपील करते हैं कि आगामी में चुनाव कांग्रेस पार्टी को वोट न दें। हमें एकजुट होकर अपने समाज के हक की रक्षा करनी होगी। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि भविष्य में कांग्रेस हमारे समाज का सम्मान करे और हमें हमारे हक का उचित हिस्सा मिले। उक्त बातें जारी पत्र के माध्यम से महासंघ के अध्यक्ष संजय यादव ने मंगलवार को कहा।