पाकुड़ संवाददाता: राजमहल लोकसभा के सांसद विजय कुमार हंसदा आज पाकुड़ परिसदन में पूर्वाह्न 10:30 बजे से पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों के साथ जन संवाद कार्यक्रम करेंगे। उक्त मामले पर झामुमो जिला अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव ने बताया कि इस जन संवाद पर जिला समिति के पदाधिकारी व सदस्य, केंद्रीय सदस्य, जिला वर्ग संगठन के पदाधिकारी व सदस्य, सभी प्रखंडों के प्रखंड कमिटी के पदाधिकारी व सदस्य, नगर कमिटी के पदाधिकारी व सदस्य, सभी प्रखंडो के प्रखंड वर्ग संगठन के पदाधिकारी व सदस्य,महिला मोर्चा गण, पार्टी से संबंधित बीस सुत्री के पदाधिकारी सदस्य,पंचायत अध्यक्ष वा सचिव ,सक्रिय कार्यकर्ता एवं आम जनता रहेंगे।