Homeप्रदेशझारखण्डरामभक्त सेवा दल ने पाकुड़ के राम नारायण ठाकुर को बनाया झारखंड...

रामभक्त सेवा दल ने पाकुड़ के राम नारायण ठाकुर को बनाया झारखंड प्रदेश महामंत्री

पाकुड़ संवाददाता : राष्ट्रीय संगठन रामभक्त सेवा दल बहुत ही तीव्र गति से विस्तार करते हुए महज एक माह के अंदर संगठन ने राष्ट्रीय कमिटी के साथ साथ झारखंड, बिहार, दिल्ली के साथ साथ देश के कई राज्यों में संगठन का गठन सफलतापूर्वक करते हुए निरंतर अग्रसर है। जिस प्रकार संगठन में लोग तेजी से सक्रीयता के साथ जुड़ रहे है। वह अपने आप में एक मिसाल है। इसी के साथ संगठन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में रामनारायण ठाकुर को झारखंड प्रदेश महामंत्री के रूप में संगठन की जिम्मेवारी दी गई।

वही मौके पर उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की नवनियुक्त महामंत्री जी के साथ मेरा पूर्व में भी कार्य करने का मौका मिल चुका है।वह एक हिंदूवादी छवि के अच्छे इंसान हैं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि संगठन इसी माह 22 जनवरी को श्री राम के पुनः अयोध्या आगमन को लेकर भव्य कार्यक्रम आयोजन पर विचार कर रही है , जिसकी घोषणा जल्द संगठन के द्वारा की जायेगी। वही जिम्मेवारी मिलने पर रामनारायण ठाकुर जी ने बताई की वे पूरी लगन के साथ कार्य करेंगे तथा संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए हिन्दू राष्ट्र पर विशेष अभियान भी चलाएंगे ताकि सरकार का ध्यान आकर्षित किया जा सके।मौके पर कई सनातनी मौजूद थे जिन्होंने कहा की संगठन के साथ साथ प्रदेश के विभिन्न जगहों से शुभकामनाएं का सिलसिला जारी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular