Homeप्रदेशझारखण्डलूट ही लूट : मुखिया एवं विचोलियो द्वारा सिंचाई कुप निर्माण में...

लूट ही लूट : मुखिया एवं विचोलियो द्वारा सिंचाई कुप निर्माण में बरती गयी है व्यापक अनियमितता

योजनाओं के नाम पर हो रहा है सरकारी राशि का दुरूपयोग

पाकुड़ : सदर प्रखंड के दादपुर पंचायत के पोखरिया गांव में इन दिनों लूटपाट को लेकर चर्चा का केंद्र बना हुआ है, चर्चा किसी कल्याणकारी योजना में भ्रष्टाचार से संबंधित है। बताते चलें की दादपुर पंचायत के पोखरिया गांव में किसुन सोरेन (ग्राम प्रधान) पिता लखन सोरेन के जमिन पर सिंचाई कुप निमार्ण हेतु वित्तीय वर्ष 2023-24 में विभाग द्वारा पास किया गया था। जो योजना कोडिंग संख्या 3414001004 / 1F/GIS/71663/ का कुल राशि 3 लाख 96 हजार का था परंतु एक वर्ष बीत जाने के बाद भी योजना के अनुरूप कोई कार्य नहीं हुआ, केवल दिखवा के 5 पांच फिट गड्ढा खोद कर सब चलते बना और अब तक कुल निकासी 174315.32 भी कर लिया गया है।

सवाल आखिर इतने पैसे निकला कैसे, सिर्फ खानापूर्ति की गई, शायद योजना को केवल कागज के सफेद पन्ने पर कार्य कर पूरा कर लिया हो ओर सरकारी राशि की निकासी कर बंदरबांट किया गया हो। राशि की निकासी होना और एक वर्ष तक कार्य धरातल पर न होना सरकार की सिस्टम पर एक सवाल खड़ा हो रही है। इन लोगो को ही विभाग से हमेशा टेंडर मिलता है और ये लोग विभाग के सहयोग से ऐसे कारनामे करते है मानो जनता के हितों का जरा सा भी ध्यान नहीं अपितु सिर्फ उन्हें अपनी जेबें गर्म करनी है, भ्रष्टाचार के इस खुले खेल में ना तो संबंधित अधिकारियों का ध्यान है और ना ही जनप्रतिनिधियों का जिसका फायदा मुखिया,पंचायत सचिव, जेई, रोजगार सेवक, बिपिओ जैसे कर्मी उठाते हैं तथा जनता के साथ साथ सरकार को ठगने का कार्य करते है। यही क्रम चलता रहा तो पाकुड़ सदर प्रखंड का नाम विकास में नहीं अपितु भ्रष्टाचार में सबसे उपर आएगा। योजनाओं की स्वीकृति से लेकर क्रियान्वन तथा उसके पूरे होने तक इसकी मॉनीटरिंग की जवाबदेही संबंधित अधिकारी की होती है, लेकिन यदि इस योजना में गड़बड़ी हुई तो कहीं ना कहीं इसके लिए संबंधित अधिकारी भी उतना ही दोषी है। मनरेगा कार्यो में ऐसा भ्रष्टाचार कहीं ना कहीं जांच का विषय है, यदि इस पर उचित तरीके से जांच की जाए तो भ्रष्टाचार की कई परतों का खुलासा हो सकता है।

क्या कहा प्रखंड विकास पदाधिकारी

इस मामले को लेकर जब दूरभाष पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अल्फ्रेड मुर्मू से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मामले को संज्ञान में लेकर जांच करते हुए कार्रवाई करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular