पाकुड़ अपडेट : झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडे की अध्यक्षता में पाकुड़ व्यवहार न्यायालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण (एमसीटी) पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडे प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय रजनीकांत पाठक, अपर सत्र न्यायधीश प्रथम कुमार क्रांति प्रसाद मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजीत कुमार चंद्र, डीएसपी जितेंद्र कुमार लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल सिस्टम के चीफ सुबोध कुमार दफादार, अनुमंडल पदाधिकारी साइमन मरांडी,पैनल अधिवक्ता सिद्धार्थ शंकर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की।

उक्त कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडे ने एमएसीटी से संबंधित मामलों में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को संवेदनशील होकर पीड़ितों के परेशानियों को समझते हुए जांच रिपोर्ट समय पर देने से लेकर सभी कानूनी प्रक्रिया को सरल सुलभ एवं त्वरित न्याय दिलाने में अपने-अपने भूमिका को एवं दायित्व को निर्वाहन करने का निर्देश दिया ताकि पीड़ितो को मुआवजा की राशि मिलने में किसी प्रकार के समस्या ना हो।

सक्षम कानूनी सहायता प्रदान करने , दुर्घटना मामलों से संबंधित अधिकारियों को कहा गया कि कानूनी सहायता के साथ आप सभी सांसारिक दायित्व भी निभा रहे हैं। एमएसीटी से संबंधित मामलों में तेजी लाने के लिए दुर्घटना रिपोर्ट समय सीमा के भीतर न्यायालय में प्रस्तुत करने समय कई कानूनी पहलुओं पर जानकारी दी। अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम कुमार क्रांति प्रसाद ने मोटर वाहन अधिनियम के उद्देश्य, लापरवाही अवधारणा, दुर्घटना मामलों में मुआवजा का निर्धारण ,परीक्षण एवं प्रक्रिया समेत जांच अधिकारियों की भूमिका डॉक्टर एवं संबंधित अधिकारियों की भूमिका को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय रजनीकांत पाठक ने मुकदमों से संबंधित कानूनी जानकारी दी। अधिवक्ता सिद्धार्थ शंकर ने दावा से संबंधित याचिका पर कई कानूनी बिंदु पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। इस दौरान वक्ताओं ने एमएसीटी से संबंधित कई मुद्दों पर विस्तृत जानकारी साझा की।इस कार्यक्रम का मंच संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के सचिव रूपा वंदना किरो ने की वहीं धन्यवाद ज्ञापन एवं समापन, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजीत कुमार चंद्र ने की।

मौके पर प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय रजनीकांत पाठक, अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम कुमार क्रांति प्रसाद, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजीत कुमार चंद्र , जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के सचिव रूपा बंदना किरो,अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी दंडाधिकारी विशाल मांझी, प्रभारी न्यायधीश विजय कुमार दास लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल सिस्टम के चीफ सुबोध कुमार दफादार अनुमंडल पदाधिकारी साइमन मरांडी डीएसपी जितेंद्र कुमार, समेत थानों के पुलिस अधिकारी, डॉक्टर प्रेम मुर्मू,डिप्टी चीफ़ संजीव कुमार मंडल लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल सिस्टम के सहायक अज़फर हुसैन विश्वास गंगाराम टुडू, बीमा से संबंधित अधिकारी,अधिवक्तागण संबंधित अधिकारी समेत पैरा लीगल वॉलिंटियर्स उपस्थित रहे।
