Homeप्रदेशझारखण्डशपथ ग्रहण कर अपने कार्य में लग गई नप जिला अध्यक्ष सबरी...

शपथ ग्रहण कर अपने कार्य में लग गई नप जिला अध्यक्ष सबरी पाल

पाकुड़ अपडेट : शनिवार को नप अध्यक्ष सबरी पाल अपने दायित्व एवं जिम्मेवारी का पालन करने में जुट गई, जिस प्रकार उन्होंने नगर की जनताओं से वादा की थी उसी प्रकार अपने कार्य में लग गई। उन्होंने वार्ड संख्या दो में पहुंचकर निरीक्षण की, इस दौरान नाले की गंदगी देखकर दुखी हुई, उन्होंने तुरंत नगर परिषद के कर्मियों को निर्देश दी कि जल्द से जल्द नाले की सफाई हो जाए एवं यह शिक्षिका नियमित चलता रहे। वही नगर परिषद के द्वारा राज हाई स्कूल के पास बने ओवरहेड पानी टंकी से पाइपलाइन बिछाकर क्षेत्र में जलापूर्ति की व्यवस्था पूरी कर ली गई है।

इस संबंध में लोगों को जानकारी देने के लिए नगर परिषद द्वारा माइकिंग कराई गई। माइकिंग राज हाई स्कूल मुख्य सड़क, दुर्गा कॉलोनी की सभी गलियों, आनंदपुरी कॉलोनी, रानी ज्योतिरी स्टेडियम के पीछे की कॉलोनी तथा शिवपुरी कॉलोनी (गली A, B, C) में कराई गई। नगर परिषद ने बताया कि जिन लोगों को पानी का कनेक्शन चाहिए, वे नगर परिषद कार्यालय में आवेदन देकर जल कनेक्शन प्राप्त कर सकते हैं। नप अध्यक्ष के इस प्रकार के कार्य से लोगों में चर्चा का बाजार एक बार फिर गरम रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular