पाकुड़ अपडेट : आज नगर निकाय में घोषित विजय प्राप्त उम्मीदवारों का शपथ ग्रहण नगर परिषद के सभागार में जिले के उपायुक्त की उपस्थिति में शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ। इसको लेकर नगर परिषद में सुरक्षा का सम्पूर्ण व्यवस्था किया गया था, खुद एसडीपीओ डी एन आजाद मोर्चा संभाले हुए थे।

वही शपथ ग्रहण के बाद उपाध्यक्ष हेतु नामांकन आरंभ हुआ, जिसमें पार्षद राणा ओझा एवं रूपाली सरकार ने भाग लिया, नाम वापसी एवं स्क्रुटनी के बाद मतदान हुआ, जिसमें दोनों उम्मीदवारों को बराबर मत प्राप्त हुआ, दरअसल एक मत गलत निशान लगने के कारण अमान्य हो गया था।

आखिरकार जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त के दिशा निर्देश पर लॉटरी करवाया गया, जिसमें राणा ओझा विजय घोषित हुआ।

इस दौरान हजारों की संख्या में समर्थकों ने बैंड बाजा एवं गुलाल लगाकर नए उपाध्यक्ष को माला पहनाकर स्वागत किया।
