दुमका : गुरुवार को सड़क सुरक्षा माह 2025 के मद्देनजर बस स्टैंड में सभी वाहन चालकों के बीच सड़क सुरक्षा के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा कर जगरूक किया गया। पंपलेट डिस्ट्रीब्यूशन, गुड समेरिटन संबंधित जानकारी, हिट एंड संबंधित जानकारी दी गई। साथ ही सड़क सुरक्षा माह 2025 को एक राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाने का भी आग्रह किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित मोटरयान निरीक्षक विनय किशन देव, अरविंद तिरु, अभय टेटे, सड़क सुरक्षा के मनोनीत सदस्य डॉ. मनोज कुमार घोष, नीलकंठ झा, रमन कुमार वर्मा, अमरेंद्र सुमन, प्रदीप मुखर्जी,अरुण सिंह एवं सड़क सुरक्षा के कर्मिंगन उपस्थित थे l