Homeप्रदेशझारखण्डसत्ता के नशे में चूर झामुमो का चाल, चरित्र और चेहरा उजागर...

सत्ता के नशे में चूर झामुमो का चाल, चरित्र और चेहरा उजागर : जिला अध्यक्ष

पाकुड़ : भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय एवं प्रदेश मंत्री श्री दुर्गा मरांडी जी ने आज जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी, नगर अध्यक्ष सोहन मंडल और युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक साह उपस्थित हुए। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने कहा कि सत्ता के नशे चूर झारखंड मुक्ति मोर्चा का चाल, चरित्र और चेहरा अब जनता के बीच उजागर हो गया है। रांची के केंद्रीय अधिवेशन में शामिल होने के लिए झामुमो नेताओं ने पाकुड़ जिले से लाखों की अवैध उगाही की है। वायरल ऑडियो से यह साबित हो गया कि किस प्रकार झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता सरकारी पदाधिकारियों को धमका कर पैसे की मांग कर रहे हैं।

वायरल ऑडियो में झामुमो नेता ने स्पष्ट कहा कि उनके जिलाध्यक्ष का सख्त निर्देश है कि झामुमो के केंदीय अधिवेशन को सफल करने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं तमाम सरकारी कर्मचारी और अधिकारियों से अवैध वसूली किया जाए । जिला अध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने कहा कि जिले के उपायुक्त महोदय के नाक के नीचे उनके अधीनस्थ सरकारी कर्मचारी एवं पदाधिकारियों को धमका कर वसूली की जा रही है। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने इस वायरल ऑडियो के 100 घंटे से अधिक बीत जाने पर भी कोई कार्रवाई नहीं की जबकि वायरल ऑडियो में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता ने यह भी कहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का राज है और इस राज्य में हेमंत सोरेन के प्रतिष्ठा बचाने के लिए हर हाल में उगाही करने ही होगी।इस ऑडियो प्रकरण से साफ प्रतीत होता है कि माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी,राजमहल सांसद श्री विजय हंसना जी, महेशपुर विधायक श्री स्टीफन मरांडी जी के इशारे पर ही पाकुड़ जिले में भ्रष्टाचार का खेल आज चरम सीमा पर है। जिला अध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने कहा कि इतना ही नहीं लिट्टीपाड़ा के माननीय विधायक हेमलाल मुर्मू जी ने पिछले दिनों पाकुड़ में संवेदकों की बैठक कर ‘टेंडर मैनेज’ का दबाव बना रहे हैं। सरकारी प्रावधानों के विपरीत संवेदकों को Below में काम न करने को धमका रहें हैं। हेमंत सोरेन 2.0 में भ्रष्टाचार चरम पर है। सरकारी तंत्र हताश और लाचार लग रहा हैं।समाज के सजग़ प्रहरी होने के नाते भारतीय जनता पार्टी हेमंत सरकार एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के इस भ्रष्टाचार के इस षडयंत्र को जनता के बीच ले जाएगी।समाज के सजग़ प्रहरी होने के नाते भारतीय जनता पार्टी हेमंत सरकार एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के इस भ्रष्टाचार के षडयंत्र को जनता के बीच लाकर उनका पोल खोलेगी। प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा कांग्रेस के शासन में जनता त्रस्त है। यह सरकार जनता की चिंता छोड़ अवैध रूप से पत्थरों का परिचालन, कोयले का परिचालन कर रही है। राज्य की भोली भाली जनता को बेवकूफ बनाया जा रहा है। झामुमो नेताओं के द्वारा किए जा रहे इस प्रकार के अनैतिक कार्य का भारतीय जनता पार्टी कड़ा विरोध करती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular