Homeप्रदेशझारखण्डसीएम बनते ही हेमंत ने पूरा किया वादा, अग्निवीर शहीद अर्जुन महतो...

सीएम बनते ही हेमंत ने पूरा किया वादा, अग्निवीर शहीद अर्जुन महतो के परिजन को दिया 10 लाख का चेक और नियुक्ति पत्र

रांची: असम के सिल्चर में शहीद हुए बोकारो जिला के रहने वाले अर्जुन महतो के परिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 10 लाख रुपये का चेक और एक आश्रित को नियुक्ति पत्र सौंपा। अर्जुन के भाई बलराम महतो को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। बता दें कि अर्जुन महतो के परिवार से उनकी मां, बहन, बहनोई और भाई बलराम महतो मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे थे। दरअसल आज शपथ ग्रहण समारोह के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कैबिनेट की बैठक की। इसी बैठक के बाद मुख्यमंत्री की तरफ से अर्जुन महतो की परिवार को यह मदद प्रदान की गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular